झारखंड

लोस चुनाव: झामुमो ने दुमका से नलिन सोरेन और गिरिडीह से मथुरा प्रसाद महतो को बनाया उम्मीदवार

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची:- झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गुरुवार को राज्य के दो लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। जेएमएम ने दुमका से नलिन सोरेन को उम्मीदवार बनाया है। वहीं गिरिडीह से मथुरा प्रसाद महतो को टिकट दिया गया है। इसको लेकर पार्टी महासचिव विनोद पांडे ने एक पत्र जारी किया है।

पत्र में कहा गया कि बाकी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा जल्द की जाएगी।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।