---Advertisement---

प्रेमी युगल करने जा रहे थे विवाह ट्रक ने कुचला दोनों की मौत, एक की हालत नाजुक

On: March 25, 2024 2:45 PM
---Advertisement---

चाईबासा: खरसावां मोड़ के पास रविवार को एक दर्दनाक घटना घटी है जिसमें विवाह करने के मकसद से जा रहे प्रेमी युगल की बाइक को ट्रक ने बुरी तरह कुचल दिया। इस घटना में प्रेमी युगल की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उनके साथ बाइक पर बैठा एक और युवक गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची चाईबासा मुख्य मार्ग एन एच 75 पर बाइक पर सवार होकर प्रेमी युगल और एक अन्य युवक चक्रधरपुर की ओर जा रहे थे इसी दौरान सामने से आ रही ट्रक ने उन्हें कुचल दिया इस घटना में प्रेमी युगल के मौके वारदात पर मौत हो गई है जबकि बाइक पर सवार आने वक्त गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है जहां से उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए जमशेदपुर भेज दिया गया है। जहां युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वहीं दूसरी ओर घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है।

बताया जा रहा है कि रमेश केराई और नरसि‍ंह केराई बाइक से गांव गए थे। यहां से रमेश केराई अपनी प्रेमिका को साथ लेकर बाइक से होकर चक्रधरपुर की ओर जा रहा था।बाइक नरसि‍ंह केराई चला रहा था, जबकि रमेश केराई व प्रेमिका दोनों पीछे बैठे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक घटना घटी है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी ने पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी रुद्र प्रताप के स्थानांतरण पर दी विदाई

बेरोजगार मित्रों मेलोडी खाओ और रोजगार भूल जाओ : सुधीर कुमार पप्पू

कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का अष्टम दिवस संपन्न, केवट प्रसंग तथा भरत मिलाप प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु

अंजुमन फैज़ुल गुरबा मुस्लिम सोसाइटी, भालूबासा में बकरीद पर ईद मिलन समारोह आयोजित

जमशेदपुर:अखिल विश्व गायत्री परिवार नवयुग दल टाटानगर साप्ताहिक सत्संग आयोजित

गिरिडीह:सड़क नहीं रहने के कारण प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को एंबुलेंस न मिला,ग्रामीण खाट पर लादकर ले गए