---Advertisement---

बोकारो में प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या, शादी में देरी से थे नाराज, पेड़ पर फंदे से लटके मिले दोनों के शव

On: March 5, 2026 9:43 PM
---Advertisement---

बोकारो: जिले में प्रेम प्रसंग का एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां शादी में हो रही देरी से परेशान एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। गुरुवार (5 मार्च 2026) की सुबह गांव के लोगों ने दोनों के शव एक पेड़ से लटकते हुए देखे, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना मुरारी गांव की है, जो चतरो चट्टी थाना क्षेत्र क्षेत्र में पड़ता है। बताया जा रहा है कि लड़की के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर एक पेड़ से दोनों के शव एक ही फंदे से झूलते पाए गए।

मृतकों की पहचान मुरपा गांव की रहने वाली सावित्री कुमारी और डुमरिया टांड गांव निवासी फूलचंद मांझी के रूप में हुई है। दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे।
परिजनों के अनुसार, दोनों परिवारों को इस रिश्ते से आपत्ति नहीं थी, लेकिन उन्होंने शादी के लिए करीब एक वर्ष का समय मांगा था। परिवार का कहना है कि वे सामाजिक और पारिवारिक तैयारियों के कारण कुछ समय चाहते थे, जबकि प्रेमी युगल जल्द शादी करना चाहता था।

बताया जा रहा है कि होली से एक दिन पहले मंगलवार को दोनों अपने-अपने घर से सरहुल मेला देखने जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद से दोनों घर नहीं लौटे। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

गुरुवार सुबह गांव के लोगों ने युवती के घर से करीब 100 मीटर दूर एक पेड़ पर दोनों को फंदे के सहारे लटका हुआ देखा। यह खबर फैलते ही गांव में भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों शवों को नीचे उतार लिया। इसके बाद युवती के परिजनों ने पुलिस और युवक के परिवार को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। वहीं, दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now