July 26, 2026

प्रेमी के संग बाइक पर घूम रही प्रेमिका की सड़क दुर्घटना में मौत, प्रेमी घायल

IMG_20250202_183906.jpg

जमशेदपुर : जादूगोड़ा थाना अंतर्गत नरवा पुल के पास एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने बाइक सवार प्रेमी प्रेमिका को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण बाइक पर सवार बिरसानगर संडे मार्केट निवासी कीर्ति पटेल (18) की मौत हो गई। जबकि उसका प्रेमी गोविंदपुर के सुंदरहातू निवासी 22 वर्षीय कीर्तन सिंह घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि दोनों रविवार सुबह जादूगोड़ा थाना अंतर्गत रंकनी मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर गए, जिसके बाद पिकअप वैन चालक ने खुद ही दोनों को एंबुलेंस की सहायता से MGM अस्पताल भिजवाया और मौके से फरार हो गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने कीर्ति पटेल को मृत घोषित कर दिया, जबकि कीर्तन सिंह के पैर में चोटें आई हैं और उसका इलाज चल रहा है।

कीर्तन सिंह ने बताया कि वह बसंत पंचमी होने के कारण अपनी प्रेमिका को लेकर बाइक से रंकणी मंदिर पूजा करने जा रहा था, तभी पिकअप वैन ने उन्हें टक्कर मारी। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण कीर्ति की मौत हो गई. सिर्फ उसी ने हेलमेट पहन रखा था जिससे उसकी जान बच गई।

घटना की जानकारी मिलने पर युवती के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था. पुलिस को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस पिकअप वैन चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed