---Advertisement---

बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र, 29 से गिरेगा पारा

On: November 25, 2023 3:44 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

रांची:- झारखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा। 27 और 28 नवंवर को बादल छाए रहेंगे। बादल छंटते ही तापमान में गिरावट आएगी। मौसम केंद्र राॅंची के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में 26 नवंबर को लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इसका असर राजधानी राॅंची में भी होगा। साथ ही धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला समेत अन्य जिलों में असर दिखेगा।

29 नवंबर से आसमान साफ होते ही न्यूनतम तापमान फिर एक बार गिरावट दर्ज की जाएगी। अभी तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दवाब की वजह से झारखंड में वर्षा होने की संभावना नहीं है। मौसम केंद्र, रांची के प्रभारी निदेशक और वरिष्ठ मौसम पूर्वानुमान वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम सामान्यतः शुष्क रहा है। इस दौरान राज्य में उच्चतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज जिले का रिकॉर्ड किया गया है। सबसे कम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस गढ़वा जिले में रिकॉर्ड किया गया है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जन सहयोग से शुरू हुआ सरस्वतिया नदी पुनरुद्धार अभियान, गाद हटाने का कार्य प्रारंभ

गढ़वा में टॉफ़कॉन एक्सटी सरिया का भव्य लॉन्च,पहले ही दिन 501 टन बुकिंग; निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण : SDM

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:घाटशिला में ख्वाजा इरफान शाह बाबा के सालाना उर्स में विधायक मंगल कालिंदी ने की चादरपोशी

जमशेदपुर:टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ने झारखंड इंटक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को किया गया नमन