
आकाश लोहार
गढ़वा
त्योहारों की खुशियां जब समाजसेवा और जनकल्याण की भावना से जुड़ती हैं,तो उसका उत्साह और भी खास हो जाता है,इसी सोच के साथ गढ़वा शहर में एक नई पहल की शुरुआत होने जा रही है,जहां एक ओर धनतेरस और दीपावली का उत्साह लोगों के बीच देखने को मिल रहा है,वहीं दूसरी ओर कन्या विवाह एवं विकास सोसाइटी की ओर से संचालित लकी ड्रॉ स्कीम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है।
इसी कड़ी में श्री छठ पूजा समिति,गढ़वा के तत्वावधान में संचालित लकी ड्रॉ स्कीम काउंटर का भव्य शुभारंभ समारोह शुक्रवार,06 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा,इस समारोह को लेकर आयोजकों की ओर से गढ़वा शहर के समस्त सम्मानित नागरिकों,जनप्रतिनिधियों,समाजसेवियों,व्यवसायी बंधुओं,दुकानदार संघ के पदाधिकारियों एवं सभी गणमान्य अतिथियों को सादर आमंत्रित किया गया है।
आयोजकों ने बताया कि इस शुभारंभ समारोह का उद्देश्य केवल एक योजना की शुरुआत करना नहीं,बल्कि सामाजिक एवं जनहितकारी पहल को आम लोगों के सहयोग,आशीर्वाद और प्रोत्साहन से आगे बढ़ाना है,इसके लिए सभी लोगों से अपना बहुमूल्य समय निकालकर समारोह में शामिल होने और इस पहल को अपना आशीर्वाद देने की अपील की गई है।
धनतेरस और दीपावली पर टिकट खरीदने वालों को मिलेगा विशेष लाभ :- इस आयोजन की एक खास बात यह है कि धनतेरस एवं दीपावली के शुभ अवसर पर लकी ड्रॉ स्कीम के टिकट खरीदने वाले सभी लोगों को हाथों हाथ सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा,इसके साथ ही कूपन भी उपलब्ध रहेंगे,आयोजकों का कहना है कि लोगों की भागीदारी और सहयोग से इस पहल को सफल बनाया जाएगा,लकी ड्रॉ का आयोजन 22 नवंबर 2026 को किया जाएगा,इसका आयोजन दानरो नदी,टैक्सी स्टैंड स्थित छठ घाट,गढ़वा में होगा,आयोजकों ने लोगों से इस आयोजन में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
कौन कौन होंगे आयोजन में शामिल :- इस भव्य शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समस्त दातागण तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में समस्त दर्शनगण एवं दर्शकगण को आमंत्रित किया गया है,इस पूरे आयोजन के आयोजक कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी हैं,वहीं,कार्यक्रम के निवेदक विकास कुमार माली हैं,जो कन्या विवाह एवं विकास सोसाइटी तथा श्री छठ पूजा समिति के सचिव हैं,कार्यक्रम के संयोजन की जिम्मेदारी एसएनसी टेंट हाउस के प्रोवाइडर गोलू मोलू दोनों भाई निभा रहे हैं,वहीं,सहयोगी के रूप में रविंद्र विश्वकर्मा उर्फ गोलू विश्वकर्मा का नाम शामिल है।
शुभारंभ समारोह में शामिल होने की अपील :- आयोजकों की ओर से गढ़वा के तमाम लोगों से अपील की गई है कि वे शुक्रवार,06 नवंबर को अपराह्न 2 बजे दानरो नदी स्थित छठ घाट,टैक्सी स्टैंड,गढ़वा पहुंचकर इस शुभारंभ समारोह की शोभा बढ़ाएं,विकास कुमार माली एवं श्री छठ पूजा समिति के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि किसी भी सामाजिक एवं जनहितकारी पहल की असली ताकत आम लोगों का विश्वास,सहयोग और आशीर्वाद होता है,ऐसे में आप सभी की उपस्थिति उनके लिए गौरव और सम्मान की बात होगी,अब देखना होगा कि गढ़वा के लोगों का सहयोग और उत्साह इस लकी ड्रॉ स्कीम को कितनी बड़ी सफलता दिलाता है।



