---Advertisement---

फ्लाइट में लगेज नियम बदले, बस 7 किलो तक का एक ही बैग ले जाने की इजाजत

On: December 25, 2024 6:39 AM
---Advertisement---

New Airline Baggage Policy:  आप भी एयर ट्रैवल की तैयारी में हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद खास है। पैसेंजर्स के लिए ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने नए हैंड बैगेज नियमों को जारी किया है, जिसके तहत अब यात्रियों को फ्लाइट के अंदर केवल एक ही हैंड बैगेज ले जाने की इजाजत होगी, जिसका वजह 7 किलो से ज्यादा नहीं होगा चाहिए। इसके अलावा किसी भी एक्स्ट्रा बैग को चेक इन करवाना अनिवार्य होगा। ये नियम डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों ही फ्लाइट पर लागू होगा।

बीसीएएस ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के साथ मिलकर सुरक्षा चौकियों पर यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण ये बदलाव लागू किए हैं। ऐसे में अब यात्रियों को 7 किलोग्राम तक के वजन वाले एक केबिन बैग तक सीमित कर दिया गया है, चाहे उनकी उड़ान का गंतव्य कुछ भी हो। अगर वजन 7 किलो से ज्यादा होगा तो फिर एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा। इसके अतिरिक्त यात्री कोई निजी सामान जैसे कि महिला का पर्स या छोटा लैपटॉप बैग ला सकते हैं, बशर्ते उसका वजन 3 किलोग्राम से अधिक ना हो।

फर्स्ट और बिजनेस क्लास के यात्री लगभग 10 किलो तक का हैंड बैग ले जा सकते हैं। बैग का आकार भी तय किया गया है। ऊंचाई 55 सेमी (21.6 इंच), लंबाई 40 सेमी (15.7 इंच) और चौड़ाई 20 सेमी (7.8 इंच) से ज्‍यादा नहीं होनी चाहिए। कुल मिलाकर, बैग का कुल माप 115 सेमी से ज्‍यादा नहीं होना चाहिए।

अगर आपने 2 मई, 2024 से पहले अपनी टिकट बुक कर ली है तो आपको कुछ छूट मिलेगी। इकोनॉमी क्लास के यात्री 8 किलो तक का बैग ले जा सकते हैं। प्रीमियम इकोनॉमी के लिए 10 किलो और फर्स्ट या बिजनेस क्लास के लिए 12 किलो की छूट है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अमीर राज्यों की रेस में टॉप पर महाराष्ट्र, झारखंड ने कटाई नाक; भारत के सबसे अमीर और गरीब राज्य की तुलना देख हो जाएंगे हैरान

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

10 राज्यों के 37 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवर्षीय चुनाव का बिगुल बजा, देखें पूरी शेड्यूल

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

‘सलवार का नाड़ा खोलना रेप की कोशिश, महज अश्लील हरकत नहीं’, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान