खासम ख़ासझारखंडसरायकेला

भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक सदस्य मदन मोहन सिंह का निधन, शोक की लहर

ख़बर को शेयर करें

सरायकेला खरसावां: आदित्यपुर भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक सदस्यों में से एक और वरिष्ठ समाजसेवी मदन मोहन सिंह का निधन से शोक की लहर फैल गई है।

उनका अंतिम संस्कार विष्णुपुर स्थित पार्वती घाट में किया गया।उनके पुत्र राजीव मोहन सिंह ने मुखाग्नि दी।

आदित्यपुर-01, मार्ग संख्या-05 स्थित उनके आवास से शवयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।85 वर्षीय मदन मोहन सिंह का निधन आज तड़के लगभग 5 बजे टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में हुआ। वे अपने पीछे तीन पुत्र, एक पुत्री सहित पोते-पोतियों और नाती-नतिनियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।