---Advertisement---

महिला इंटक ने कामगार महिलाओं को किया जागरूक, बताया यूनियन का महत्व

On: July 29, 2024 7:12 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: मानगो गुलाब बाग कालोनी फेज 2 में इंटक महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नूरजहाँ खान वारसी के द्वारा महिला कार्यकर्ताओं को जागरूक रखने के लिए कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष देविका सिंह मौजूद थी। जिनका नूरजहां ने माला पहनकर स्वागत किया।

इस दौरान 60 महिला कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं रखीं। जिन में घरेलू महिलाएं भी शामिल थीं। जिनकी समस्याओं से सभी रूबरू हुए।

इस दौरान‌ राष्ट्रीय संयुक्त सचिव उषा सिंह ने सरकार के द्वारा लाई योजना की जानकारी दी।

मुख्य अतिथि देविका सिंह ने कारखाने में जो यौन उत्पीड़न होती है उनका रिपोर्ट कहां कैसे करना है उसकी जानकारी दी और कारखाना और काम के दौरान क्या सावधानियां करनी चाहिए और प्रोडक्शन को बढ़ाने से क्या फायदा है उसकी हमें किस तरह फायदा हो सकता है। इस सब की जानकारी दी गई।

साथ ही सभी को यूनियन से जुड़ने की सलाह दी गई । कहा गया कि यूनियन महिला के लिए और महिला यूनियन के लिये है ।

इस कार्यक्रम में आदित्यपुर लघु उद्योग से गम्हरिया से महिलाएं आई हुई थी।

मुख्य रूप से रीता शर्मा, प्रदेश पदाधिकारी शबाना खान, हिना खान, पार्वती, जॉनी, ज्योति, उर्मिला, नर्सत शबनम, मेरी, प्रिया, सैकड़ो संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now