---Advertisement---

महिला पतंजलि योग समिति ने जड़ी बूटी दिवस धूमधाम से मनाया

On: August 5, 2024 4:56 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम महिला पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में सभी शिक्षिकाएं बहनें हमारी आदरणीय बहन सुधा जी के आदेशानुसार इस युग के धन्वंतरी आचार्य श्री बाल कृष्ण जी का जन्म दिवस के शुभ अवसर पर जड़ी – बूटी दिवस के रूप में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भालूबासा किशोर संघ में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनायी।

इसमें मुख्य अतिथि के रूप हमारे राज्य प्रभारी सुधा झा, जिला प्रभारी विनीता सिंहा, भारत स्वाभिमान की महामंत्री ललिता शर्मा,युवती प्रभारी गौरी कर ,संवाद प्रभारी प्रेमलता प्रसाद , कोषाध्यक्ष इराक्क्षी सामल ,शिविर प्रभारी संगीता शर्मा जी,यज्ञ प्रभारी शांति तिवारी जी, बीना सिंह, नीलम सिंह,बबीता पाणिग्रही दूर- दूर से आई सभी बहनों के सहयोग से ये कार्यक्रम अच्छे से मनाया गया।

संगठन से जुड़ी बहनों ने अपने साथ औषधि पौधों को जैसे नीम ,गिलोइ , ऐलुबेरा, पुनरनवा, अमरुद,बिल्वपत्ता, जामुन,भांग, बरगद ,इंसुलिन आदि पौधे लेकर आई थी।

बहनों ने राह चलते हुए लोगों को बुला बुलाकर उसे औषधि पौधों के गुण और उनसे ठीक होने वाली बीमारी के बारे में समझा कर बताया

हमारी राज्य प्रभारी आदरणीय बहन सुधा जी ने अंत में सभी बहनों को दान के महत्व को समझाया कि इन्हीं पैसों से गाँव – गॉव जाकर योग की कक्षा लगाना ही हमारा उद्देश्य है

अंत में सभी बहनों को जलपान कराया गया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा:झामुमो की बैठक में केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे ने SIR की विस्तृत जानकारी दी,क्रियान्वयन के तरीके बताए

जन सहयोग से शुरू हुआ सरस्वतिया नदी पुनरुद्धार अभियान, गाद हटाने का कार्य प्रारंभ

गढ़वा में टॉफ़कॉन एक्सटी सरिया का भव्य लॉन्च,पहले ही दिन 501 टन बुकिंग; निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण : SDM

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:घाटशिला में ख्वाजा इरफान शाह बाबा के सालाना उर्स में विधायक मंगल कालिंदी ने की चादरपोशी