July 26, 2026

महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रद्द, ‘पैसे लेकर सदन में सवाल पूछने’ मामले में कार्रवाई

Picsart_23-12-08_19-06-45-872.jpg

झारखंड वार्ता

नई दिल्ली:- तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने महुआ मोइत्रा के निष्कासन का प्रस्ताव रखा, जिसे सदन ने मंजूरी दे दी। महुआ पर कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से पैसे लेकर, उनके कहने पर संसद में सवाल पूछने का आरोप है। महुआ के निलंबन के बाद सोनिया गांधी समेत विपक्ष सदन से वाॅकआउट कर गया।

शुक्रवार को लोकसभा में एथिक्स कमेटी ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ जांच रिपोर्ट को पेश किया था जिसके बाद ये कार्रवाई की गई। महुआ मोइत्रा को लोकसभा सदस्य के रूप में निष्कासित करने के बाद सदन को 11 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि यह सदन समिति की जांच रिपोर्ट को स्वीकार करता है, सांसद महुआ मोइत्रा का आचरण एक सांसद के रूप में अनैतिक और अशोभनीय था। इसलिए, उनका सांसद बने रहना उचित नहीं है।

विपक्ष, विशेष रूप से तृणमूल कांग्रेस ने अध्यक्ष से कई बार आग्रह किया कि मोइत्रा को सदन में उनका पक्ष रखने का मौका मिले, लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसदीय परिपाटी का हवाला देते हुए इससे इनकार कर दिया।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed