
पश्चिम बंगाल:बीजेपी कार्यकर्ता सुजीत मंडल की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी समयुन शेख पुलिस एनकाउंटर में मुर्शिदाबाद में ढ़ेर हो गया है।
बताया जा रहा है कि CID की टीम आरोपी समयुन शेख को क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए घटनास्थल पर लेकर गई थी। इसी दौरान पुलिस के अनुसार, आरोपी ने हथियार छीनकर भागने की कोशिश की।इसके बाद हुई जवाबी फायरिंग में गोली लगने से समयुन शेख की मौत हो गई।
गौरतलब है कि सुजीत मंडल हत्याकांड के बाद पुलिस की कथित लापरवाही को लेकर अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई थी। अब मामले के मुख्य आरोपी की मुठभेड़ में मौत के बाद यह घटना एक बार फिर चर्चा में है।
हालांकि, मुठभेड़ की पूरी परिस्थितियों और घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।



