

लोहरदगा,मांडर,रातू: मंगलवार को लोहरदगा,मांडर एवं रातू में मंईयाँ सम्मान यात्रा कार्यक्रम हुआ। लोहरदगा में कार्यक्रम स्थल से ही झारखंड की लगभग 50 लाख बेटियों, माताओं व बहनों एवं दीदियों के खाते में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना की तीसरी किस्त की राशि उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। माननीय मंत्री श्रीमती बेबी देवी ने बटन दबाकर लगभग 497 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में ट्रांसफर कीं।
संबंधित समाचार
Pratap Singh
November 6, 2026




