---Advertisement---

मझिआंव: विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने निर्माणाधीन सड़कों का किया निरीक्षण, पदाधिकारियों को गुणवत्ता सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

On: October 23, 2025 7:19 PM
---Advertisement---

मझिआंव (गढ़वा): स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मोरबे, करकटा, बुढ़ीखांड़, करमडीह (जोगीबिर), सकरकोनी, चन्दना, रानीताली, जाहरसराय, विडंडा (तड़बांध), सोनपुरवा, गोगेया, झपही, टिकोरवा, बथानी, हिंसरा, हेंगवादामार, दवनकारा सहित अन्य गांवों में विधायक मद से निर्माणाधीन सड़कों का स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक के साथ जेई लव कुमार गुप्ता, मीडिया प्रतिनिधि हरिनाथ चंद्रवंशी, कांडी विधायक प्रतिनिधि अतिश सिंह, बीडीसी प्रतिनिधि अशोक यादव एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

विधायक ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क निर्माण कार्य पूर्णतः गुणवत्तापूर्ण हो तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि हमारा निरंतर प्रयास है कि क्षेत्र की प्रत्येक सड़क बेहतर हो, ताकि गांव-गांव तक विकास की गति निर्बाध रूप से पहुंचे और आमजनों को सुविधा मिले।

श्री सिंह ने कहा, “जनसेवा ही हमारा संकल्प है, और इस दिशा में हर कार्य जनता के हित में समर्पित है।” उन्होंने पूर्व विधायकों पर निशाना साधते हुए कहा कि “पहले के जनप्रतिनिधियों ने विधायक मद की राशि का दुरुपयोग किया। यदि उस धन से सड़कों का निर्माण होता, तो आज यह स्थिति नहीं होती। कई ग्रामीण सड़कों पर तो कभी मीठी मोरम तक नहीं डाली गई।”

उन्होंने आश्वस्त किया कि वर्तमान में विधायक मद से बन रही सभी सड़कों के पूरा होने पर आम जनता को काफी लाभ मिलेगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now