---Advertisement---

मझिआंव : बीडीओ ने आदिम जनजाति के बीच राशन और कंबल का किया वितरण

On: January 9, 2025 2:20 AM
---Advertisement---

मझिआंव (गढ़वा): मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत के जहरसराय गांव स्थित परेहियाडीह टोला में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह एमो श्रीमती कनक द्वारा आदिम जनजाति के 89 लोगों के बीच 35-35 किलोग्राम राशन का वितरण किया गया।

इसके साथ ही बीडीओ श्रीमती कनक ने ठंड के मद्देनजर असहाय बुजुर्गों के घर जाकर आठ जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। इस दौरान बीडीओ ने कहा कि सरकार द्वारा आदिम जनजातियों को हर महीने राशन उपलब्ध कराया जाता है जिस से उनके जीवन में सुधार हो सके। उन्होंने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए बुजुर्गों को कंबल देकर उनकी सहायता की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान एजिम मुकेश कुमार पांडे जन वितरण प्रणाली के दुकानदार विनोद राम और अन्य कर्मी भी उपस्थित थे। इस पहल से लाभुकों में खुशी का माहौल देखा गया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

एसडीएम की सख्ती:मझिआंव मोड़ पर खुले में मुर्गा काटने वालों के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस के तहत एक्शन शुरू

रंका CHC में ऐतिहासिक शुरुआत: गढ़वा जिले की पहली समर्पित ‘महिला OPD’ और आधुनिक प्रसव कक्ष शुरू