झारखंड

मझिआंव: विधायक ने किया हिंदुस्तान यामाहा मोटो शोरूम का उद्घाटन

मझिआंव (गढ़वा): मझिआंव-गढ़वा मुख्य मार्ग स्थित चंद्रवंशी टोला में हिंदुस्तान यामाहा मोटो शोरूम का उद्घाटन स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह, डॉ. यासीन अंसारी और निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्षा सुमित्रा देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मझिआंव निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। नए-नए संसाधनों की उपलब्धता इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि अब तक मझिआंव में यामाहा मोटरसाइकिल का शोरूम नहीं था। इस शोरूम के खुलने से क्षेत्रवासियों को मोटरसाइकिल खरीदने में काफी सुविधा होगी।

शोरूम के प्रोपराइटर नासीर अहमद (डॉ. नेयाज अहमद के पुत्र) ने कहा कि ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप मनपसंद यामाहा मोटरसाइकिल रियायती दर पर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।

इससे पूर्व सभी मुख्य अतिथियों को बुके, शॉल और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर युवा समाजसेवी मारुत नंदन सोनी, अनवार खान, रेलवे सलाहकार सदस्य संजय कमलापुरी, हाजी मोहम्मद अशफाक, सेवानिवृत्त शिक्षक हाजी अमरुद्दीन, विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सिराज अहमद खान, जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह, हरिनाथ चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि बीरेंद्र सोनी, मजहर अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।