---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर: झेलम नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा, 4 लोगों की मौत

On: April 16, 2024 6:02 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

जम्मू-कश्मीर:- श्रीनगर जिले में मंगलवार सुबह झेलम नदी में एक नाव पलटने से कुछ स्कूली बच्चों सहित कई लोग डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान में जुट गई। अब तक चार शव बरामद किए गए हैं। 5 लोगों को बाहर निकाला गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार नाव में स्कूली बच्चों सहित 11 लोग सवार थे।

यह घटना श्रीनगर के बटवाड़ा क्षेत्र के पास हुई। बता दें कि कश्मीर घाटी में पिछले 72 घंटों से भारी बारिश हो रही है, जिससे झेलम नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है। नदी का प्रवाह बहुत अधिक होने के कारण यह घटना हुई। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) बचाव अभियान में लगी हुई है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now