---Advertisement---

बलूचिस्तान में फ्रंटियर कॉर्प्स हेडक्वार्टर पर बड़ा हमला: आत्मघाती धमाके के बाद अंदर घुसे लड़ाके, 3 मारे गए; पाकिस्तान ने BLA पर फोड़ा ठीकरा

On: December 1, 2025 12:06 PM
---Advertisement---

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार देर रात सुरक्षा हालात एक बार फिर चरमरा गए, जब नोककुंडी स्थित फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) के हेडक्वार्टर पर बड़े पैमाने पर आत्मघाती हमला किया गया। पाक अखबार डॉन के मुताबिक, मुख्य प्रवेश द्वार पर एक महिला आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया, जिसकी तीव्रता इतनी अधिक थी कि गेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

धमाके के तुरंत बाद 6 हथियारबंद चरमपंथी परिसर के भीतर घुसने में कामयाब हो गए और सुरक्षा बलों से मुठभेड़ शुरू हो गई। FC की त्वरित प्रतिक्रिया के बाद घंटों तक गोलीबारी चलती रही, जिसमें शुरुआती जानकारी के अनुसार तीन हमलावर मारे गए। हालांकि, डॉन के कुछ सूत्रों ने दावा किया है कि मुठभेड़ में कुल छह दहशतगर्दों को ढेर किया गया।

दूसरी ओर पंजगुर में भी हमला

उधर, इसी रात पंजगुर जिले के गुरमाकन क्षेत्र में एक अन्य FC चेकपोस्ट भी निशाने पर रही, जहां अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। FC प्रवक्ता के अनुसार, दोनों घटनाओं को मिलाकर यह एक समन्वित हमला प्रतीत होता है।

BLA और BLF ने ली जिम्मेदारी

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि हमलों की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है। वहीं बलूच लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने भी नोककुंडी में हुए फिदायीन हमले में अपनी भूमिका बताई है। जांच में यह भी सामने आया है कि हमला उन कंपाउंडों पर किया गया, जहां रिको डिक और सैंडक खनन परियोजनाओं से जुड़े विदेशी विशेषज्ञ ठहरते हैं।

आंतरिक सुरक्षा पर बढ़ा सवाल

बलूचिस्तान लंबे समय से अस्थिरता और उग्रवाद से जूझ रहा है, लेकिन लगातार बढ़ रहे ऐसे हमलों ने पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विश्लेषकों का मानना है कि जिन आतंकी संगठनों को दशकों तक कथित तौर पर सहन या इस्तेमाल किया गया, अब वही पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा:झामुमो की बैठक में केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे ने SIR की विस्तृत जानकारी दी,क्रियान्वयन के तरीके बताए

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ने झारखंड इंटक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को किया गया नमन

प्रदेश में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तमाम अफसरों के साथ की बैठक,बोली!

जमशेदपुर: सोनारी में कांग्रेस ने आम जनता के लिए ठंडा शरबत एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की