जमशेदपुर

जमशेदपुर: सोनारी में स्क्रैप टाल में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

Jamshedpur: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के गोला बस्ती स्थित एक स्क्रैप टाल में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते टाल में रखा प्लास्टिक, रबर, लोहे के टुकड़े और अन्य कबाड़ जलकर राख हो गए। आगजनी की इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना रविवार देर रात करीब 1:30 बजे की है। उस समय टाल मालिक सुरेंद्र गुप्ता सहित सभी लोग पूजा-पाठ समाप्त कर अपने घर लौट चुके थे। अचानक आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।

कुछ ही देर में सोनारी, बारीडीह और गोलमुरी फायर स्टेशन से कुल 6 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

दमकल अधिकारियों के अनुसार, यदि आग पर समय रहते नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो पास की घनी आबादी वाली बस्तियों तक लपटें फैल सकती थीं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

आग लगने की संभावित वजह


प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि पास में पटाखे चलाने से निकली चिनगारी ने स्क्रैप में रखे ज्वलनशील पदार्थों को आग पकड़ाई। हालांकि, दमकल विभाग और पुलिस मामले की सटीक जांच कर रही है ताकि वास्तविक कारणों का पता चल सके।

फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है। प्रशासन ने आग से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!