---Advertisement---

राजधानी में बड़ी वारदात, शोरूम से स्टोर मैनेजर ने डेढ़ करोड़ रुपए के जेवर पर किया हाथ साफ, प्राथमिकी दर्ज

On: March 25, 2024 6:11 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची:- राजधानी में चोरी की बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार रांची के मेन रोड़ स्थित सर्वदा ज्वेलर्स के स्टोर मैनेजर ने करीब डेढ़ करोड़ रुपए की कीमत के सोने के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। मामले में प्रतिष्ठान के मालिक रामगढ़ निवासी अनुराग सिंघानिया ने लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राथमिकी में बताया गया है कि प्रतिष्ठान में डेढ़ साल से स्टोर मैनेजर के पद पर कार्यरत मोहित नारंग ने स्टाॅक में रखे सोने के जेवर का गबन किया। चोरी किए गए जेवरों को मोहित लोअर बाजार थाना क्षेत्र के गंगा मार्केट में एक कारीगर को गलाने के लिए देता था। इसके बाद मोहित नारंग गलाए गए जेवरों को बाजार में बेच देता था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

रांची में हथियारबंद अपराधियों का तांडव, बंदूक दिखाकर दो पेट्रोल पंप से लूटे 2 लाख रुपए

रांची: पोस्ट ऑफिस से खतरनाक ड्रग्स बरामद, नीदरलैंड से मंगाई गई LSD; आरोपियों ने पुलिस रिमांड में उगले राज

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

रांची: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत के दोषी ट्यूशन टीचर को 5 साल की जेल, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

रांची: हथियारबंद बेखौफ बदमाशों ने पेट्रोल पंप में की लूटपाट, सीसीटीवी में कैद