झारखंड वार्ता न्यूज
पाकिस्तान:- खैबर पख्तूनख्वा में चीनी नागरिकों को निशाना बनाकर बड़ा आत्मघाती हमला किया गया। इस हमले में 5 चीनी नागरिकों समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। पांचों मृत चीनी नागरिक, इंजीनियर थे जो दासू स्थित अपने शिविर की ओर जा रहे थे।
खैबर पख्तूनख्वा के शांगला की बिशाम तहसील में विस्फोटक से भरे एक वाहन ने दूसरे वाहन को टक्कर मारी जिसके बाद बड़ा विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद एक वाहन खाई में गिर गया और उसमें भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि जिस वाहन को निशाना बनाया गया उसमें कई चीनी इंजीनियर सवार थे, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, वाहन का ड्राइवर, जो पाकिस्तान मूल का है उसकी भी मौत हो गई।
हमले पर चीन की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अभी तक हमले की जिम्मेदारी भी किसी ने नहीं ली है।