---Advertisement---

मखदुमपुर:कभी भी भीषण शार्ट सर्किट और अनहोनी की आशंका! ट्रांसफार्मर पर जंगल झाड़ पहुंचे

On: July 30, 2023 11:05 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र मखदुमपुर मुंशी मोहल्ला इन दिनों गर्दिश में है पिछले माह में ही जाम नाले के कारण तकरीबन 1 माह तक जाम नाले के बाढ़ में कई घर डूबे हुए थे लोगों में त्राहिमाम मचा हुआ था। किसी तरह रेलवे का तक प्रयास और बस्ती समाजसेवियों के प्रयास से इस समस्या से निजात मिला। जिसके कारण अभी भी चारों ओर नाले के गंदे कूड़ा का अंबार लगा हुआ है। इसी बीच बस्ती वासियों को एक और परेशानी की आशंका ने घेर लिया है। जहां मुंशी मोहल्ला स्थित ट्रांसफार्मर के पास जंगल हो गया है और पेड़ पौधे ट्रांसफार्मर पर चढ़ गए हैं तारों में झूल रहे हैं। बरसात का मौसम है। जिससे भीषण शार्ट सर्किट की आशंका है।

जबकि इस ट्रांसफार्मर के आसपास से लोगों का और गाड़ियों का भी आवागमन होता है ऐसी स्थिति में यदि शॉर्ट सर्किट हो जाए और आसपास के जमीन और चीजों में करंट दौड़ जाए तो क्या होगा इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है।

मखदुमपुर बस्ती विकास समिति बिजली विभाग से अनुरोध कर रही है कि जल्द से जल्द पावर ऑफ कर जंगल झाड़ी साफ किया जाए वरना भीषण अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ने झारखंड इंटक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को किया गया नमन

जमशेदपुर: सोनारी में कांग्रेस ने आम जनता के लिए ठंडा शरबत एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की

मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने Tata Steel के प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन से की मुलाकात

जमशेदपुर:कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का पंचम दिवस संपन्न,”यज्ञ रक्षा एवं अहिल्या उद्धार” प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु