---Advertisement---

बरडीहा : रायगढ़ काम करने गया शख्स पाँच दिनों से लापता, परिवार परेशान

On: September 8, 2023 4:01 PM
---Advertisement---

संवाददाता ꫰ अजीत कुमार रंजन

बरडीहा(गढ़वा):- गढ़वा जिला के बरडीहा प्रखंड मुख्यालय के आदर ग्राम निवासी वकील अंसारी उम्र 19 वर्ष, पिता जन्नत हुसैन जो रायगढ़(छत्तीसगढ़) काम करने हेतु गया था, पाँच दिनों से लापता है। पिता जन्नत हुसैन ने बताया की वह 12 दिनों तक किसी कंपनी में काम भी किया था। जहां दिनांक 03 सितम्बर 2023, दिन रविवार को उसका तबियत खराब होने की बात बताई गई, जिसके चलते वह अपने रूम में ही सोया था। जहां काम कर रहे लोगों ने बताया की वकील अंसारी शाम 5 बजे बाजार की ओर गया था, तब से उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है की वह कहां गया। वहीं वकील अंसारी के पिता जन्नत हुसैन ने बेटे की तलाश हेतु फोटो तथा फोन नंबर 7739204132, 8340386621, 8102409129 जारी की है जिससे की वह अपने बेटे के मिलने पर उसकी सूचना उन्हें मिल सके। वहीं बेटे की लापता होने की बात सुनकर घरवाले काफी परेशान हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें