---Advertisement---

भाजयुमो के मंडल सशक्तिकरण अभियान को लेकर मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

On: December 16, 2023 3:28 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

गढ़वा:- भाजयुमो रंका दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बलराम यादव की अध्यक्षता में रंका के बिश्रामपुर में मंडल सशक्तिकरण अभियान को लेकर मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम् गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान झामुमो छोड़कर युवाओं ने भाजयुमो का दामन थामा जिसे भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने पार्टी का पट्टा दे कर शामिल किया। शामिल होने वालों में मुख्य रूप से अजय यादव, उपेन्द्र यादव, नंदलाल यादव, रविन्द्र यादव, महेश सिंह, शंकर राम, दिलीप सिंह शामिल हैं।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष सह मंडल विस्तारक रितेश चौबे ने कहा कि युवाओं को भ्रष्ट हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार रहना होगा। अब समय नजदीक आ गया है लोकसभा विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहना है। उन्होंने कहा कि भाजयुमो से लगातार युवा जुड़ रहें हैं। मंडल सशक्तिकरण अभियान में मंडल से लेकर शक्ति केंद्र स्तर पर युवाओं को संगठन से जोड़ने का अभियान चल रहा है। भाजपा सरकार ने जनहित में अनेकों योजनाएं बनाई जिससे प्रभावित हो कर लोग संगठन में शामिल हो रहें हैं। भाजपा नेता मुरारी यादव ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा पार्टी है जो हर वर्ग का ख्याल रखती है। सबका साथ सबका विकास के साथ भाजपा कार्यकर्ता एवं केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। इससे भाजपा के लिए आम जनता का विश्वास बढ़ा है।

विपक्षी दलों के लोग सिर्फ झारखंड को लुटने में लगे हुए हैं। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में जनता त्राहिमाम कर रही है, आनेवाले दिनों में परिवर्तन तय है। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक प्रतिनिधि संतोष तिवारी प्रमोद जायसवाल मनोज ठाकुर गिरिवर यादव, बिरेन्द्र कोरवा, अजय यादव, संतोष तिवारी, गुड्डू रवि, गिरिराज यादव, उदय यादव, पूर्व सैनिक उदय प्रसाद, गिरवर यादव, बसंत बिश्वकर्मा, भोला पासवान, देवेन्द्र सिंह, बिजय सिंह, उपेन्द्र यादव, सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खूंटी में उग्रवादियों का तांडव,कई राउंड फायरिंग,मशीन में आग,पर्चा छोड़ा

टाटा मोटर्स फ्रेम फैक्ट्री के कर्मचारी अजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर यूनियन एवं प्रबंधन ने दी विदाई

टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन 3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह सेवानिवृत्त, यूनियन व प्रबंधन की ओर से भावभीनी विदाई

जेएसएसपी में अंग्रेजी कोरल रेसिटेशन, 250 छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग पर दी प्रस्तुति

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले,रेलवे कनेक्टिविटी एवं विकास के लिए कई मांगे रखी

जमशेदपुर:गायत्री ज्ञान मन्दिर में रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न होने पर समीक्षा बैठक संपन्न