खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

जमशेदपुर:विकास योजनाओं के लिए आवंटन की मांग,विधायक मंगल कालिंदी ने मंत्री को दी ज्ञापन

जमशेदपुर: जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने आज रांची विधानसभा स्थित नगर विकास मंत्री सुदिव्या सोनू से मुलाक़ात कर जुगशालाई नगरपालिका क्षेत्र की विकास योजनाओं का आवंटन उपलब्ध कराने हेतु उन्हें ज्ञापन सौंपा.

जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्रन्तर्गत तेजाब नाला में सफीगंज मोहल्ला से परसुराम सिंह के घर पास पुलिया तक आर.सी.सी. पक्का नाला का निर्माण ,जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्रान्तर्गत स्टेशन रोड में छप्पन भोग मोड़ से ऋषि भवन एवं नया बाजार होते हुए तेजाब नाला तक आर०सी०सी० पक्का नाला निर्माण कार्य,जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्रान्तर्गत तेजाब नाला में नया बाजार बोरा पट्टी पुलिया से डी०बी० रोड पुलिया होते हुए दिनेश अग्रवाल के घर तक आर.सी.सी. पक्का नाला का निर्माण के आवंटन उपलब्ध कराने को लेकर ज्ञापन सौंपा.

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।