---Advertisement---

सड़क दुर्घटना में घायल रिम्स में इलाजरत बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का निधन पीएम और सीएम हेमंत ने जताया दुख

On: November 29, 2024 6:59 AM
---Advertisement---

रांची :आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।

बता दें कि पिछले दिनों सड़क हादसे में मंगल मुंडा घायल हो गए थे। चार दिनों से रिम्स में इलाजरत थे।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा,’भगवान बिरसा मुंडा जी के वंशज मंगल मुंडा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. उनका जाना उनके परिवार के साथ ही झारखंड के जनजातीय समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है. शोक की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों को संबल प्रदान करे. ओम शांति!’

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रिम्स में इलाजरत भगवान बिरसा मुंडा के वंशज श्री मंगल मुंडा जी के निधन की खबर से अत्यंत दुखी हूं।

मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड में खत्म हुआ गतिरोध,प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद परिजनों ने शव ले किया अंतिम संस्कार

जमशेदपुर:करनडीह फाटक के दुर्गा मंडप के समीप जलजमाव से बढ़ी परेशानी

जमशेदपुर में एहतियात, छह थाना क्षेत्रों में लागू हुई धारा 163, देखें क्या है पाबंदियां

पुलिस वैन से खींचकर हिमांशु सिंह की हत्या मामला:सीएम हेमंत ने लिया संज्ञान,जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला एसएसपी को हटाया

हुल दिवस पर मुखी समाज विकास समिति ने सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

चास:आदिवासी सेंगेल अभियान संताल विद्रोह के 171 वां हूल दिवस संकल्प दिवस के रुप में मनाया