
जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के मौके पर मानगो गांधी घाट नदी में अपनी मां के साथ नहाने गई दो किशोरियों के डूबने की खबर है। जिसे परिजनों में कोहराम मच गया है। इधर इस बात की सूचना मिलते ही विकास सिंह जिस हालत में थे उसी हालत में पीड़ित परिवार की मदद करने के लिए निकल पड़े और अंततः एक बेटी को तो बचा लिया गया जिसे एमजीएम में भर्ती कराया गया है जिसका इलाज चल रहा है दूसरे की तलाश जारी है।
बताया जा रहा है कि समता नगर निवासी संतोष ठाकुर की पत्नी और दो बेटियां जिनकी उम्र तकरीबन 16 और 14 साल है जिउतिया के मौके पर मानगो गांधी घाट नदी में नहाने गई थी। इस दौरान दोनों डूब गई है।
इस संदर्भ में जब उनके पिता संतोष ठाकुर से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि बचाव और राहत कार्य के लिए उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही थी तो उन्होंने पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह से संपर्क किया पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने उपायुक्त से रेस्क्यू अभियान चलाने की मांग की थी।
इधर संतोष ठाकुर ने बताया कि तैराक दो लोगों के एमजीएम ले गए हैं जिसमें एक उनकी बेटी बताई जा रही है। जिसका एमजीएम में इलाज चल रहा हूं अपनी दूसरी बहन को खोज रही है। बची लड़की का नाम ज्योति ठाकुर बताया जा रहा है।




