---Advertisement---

मानगो: श्री श्री शीतला मंदिर 24 वें स्थापना दिवस पर कलश यात्रा संग 72 घंटे का अनुष्ठान

On: February 20, 2024 3:31 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: मानगो के नया सुभाष कॉलोनी स्थित श्री श्री शीतला माता मंदिर के 24 वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंदिर प्रांगण में 72 घंटे का हरे रामा हरे कृष्णा नाम के अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ ।


अनुष्ठान के पूर्व मंदिर कमेटी से जुड़ी हुई हजारों महिलाओं ने पैदल कलश लेकर जल लाने गाजे बाजे एवं बोल बम के नारों के साथ स्वर्णरेखा नदी के तट पर पहुंची । स्वर्ण रेखा नदी के तट पर पूरे विधि विधान से कलश में जल भर संकल्प कराते हुए महिलाओं ने जल लेकर श्री श्री शीतला माता मंदिर पहुंच कर मन्दिर में स्थापित शिवलिंग में जलार्पण किया । कलश यात्रा में शामिल होकर भाजपा नेता विकास सिंह ने महिलाओं के साथ पैदल कलश में जल लाने स्वर्णरेखा नदी के तट पर गए ।


मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भानु गुप्ता ने बताया 24 वर्ष पूर्व मंदिर का निर्माण करवाया गया था 24 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 72 घंटे का प्रभु के नाम का अष्टजाम आरंभ किया गया है। रुद्राभिषेक एवं माता की चौकी का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया है अष्टजाम समाप्ति के बाद भंडारे का आयोजन होगा जिसमें लगभग पांच हजार लोगों का आमंत्रित किया गया है ।


भानु गुप्ता ने बताया एक वर्ष बाद मंदिर के सिल्वर जुबली मनाई जाएगी जिसके पूर्व मंदिर के ऊपरी भाग में अष्टधातु से बना हुआ गुंबद स्थापित किया जायेगा। कलश यात्रा में मुख्य रूप से विकास सिंह, भानु गुप्ता, अशोक सिंह ,संजय गुड्डू ,कल्लू सिंह ,आलोक सिंह, राम कुशवाहा सहित हजारों महिलाएं शामिल थी

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:टिनप्लेट पार्क में सात दिवसीय पतंजलि सर्व रोग निवारक शिविर का शुभारंभ

RTI एक्टिविस्ट की शिकायत के बाद विभाग एक्शन में, शीतला चौक से करनडीह चौक तक जर्जर सड़क का निर्माण जल्द

जमशेदपुर:सड़क हादसों पर डीसी गंभीर, 15 साल से अधिक पुराने कंडम वाहनों को हटाने की तैयारी

बागबेड़ा के युवा वैज्ञानिक डॉ. निखिल कुमार सिंह को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों पर पंचायत प्रतिनिधियों ने किया सम्मानित

जमशेदपुर:गायत्री परिवार की ओर से तंबाकू निषेध दिवस 31 मई को जागरूकता गोष्ठी के लिए तैयारी शुरू

जमशेदपुर: कुकड़ू प्रखंड कार्यालय में किसानों के हक और हित को लेकर भाजपा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन