---Advertisement---

मानगो श्यामनगर:भीषण जल संकट, नदी के गंदे पानी पर जिंदगानी,महामारी की आशंका

On: March 30, 2025 1:15 PM
---Advertisement---

कई बार विभाग को पत्राचार किया गया लेकिन सिफर कार्रवाई!

पूर्व भाजपा नेता विकास ने डीसी से संज्ञान लेने की मांग की,कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की धमकी

जमशेदपुर: शहर का तापमान बढ़ते ही पानी की समस्या धीरे-धीरे विकराल रूप लेते जा रही है मानगो स्वर्णरेखा नदी के तट पर बसा श्यामनगर के लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं पानी की समस्या का समाधान नहीं होता देख स्थानीय लोगों ने पानी की समस्या की जानकारी पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को दिया.

सूचना मिलने पर मौके में पहुंचे विकास सिंह को स्थानीय लोगों ने बताया कि विगत दो महीने से मोहल्ले में पानी की सप्लाई नहीं हुई है लोगों ने नाराजगी जताते हुए बताया की स्वर्णरेखा नदी का गंदा पानी ही अब लोगों की जीवन रेखा बन गई है पूरा मोहल्ला नदी के पानी का उपयोग पीने के साथ-साथ घरेलू कामकाज के लिए करते हैं । पूरा मोहल्ला नदी पर ही निर्भर हो गया है आर्थिक रूप से कमजोर लोग जो पानी खरीद नहीं पा रहे हैं वह नदी के पानी का उपयोग पीने और खाना बनाने में कर रहे हैं नदी का गंदा पानी सेवन करने से मोहल्ले के कई लोगों की तबीयत भी बिगड़ रही है लेकिन सरकार और विभाग पूरी तरह मौन बैठा हुआ है महिलाएं बच्चों को स्नान करने के लिए नदी पर लेकर जाती है तो उन्हें पहाड़ी नदी होने के कारण नदी में डूब जाने का भी भय हमेशा बना रहता है । स्थानीय लोगों का कहना है की सैकड़ो पत्राचार विभाग के साथ-साथ जनप्रतिनिधि के कार्यालय में किया गया लेकिन उनकी कोई नहीं सुनता.

मौके में पहुंचे पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि मामला गंभीर है मानगो को सरकार ने नगर निगम क्षेत्र का दर्ज दिया है लेकिन यहां की स्थिति किसी सुदूर गांव देहात क्षेत्र से भी अधिक बत्तर हो गई है । पानी की समस्या केवल राजनेताओं के लिए एक आंदोलन और अखबार में उपस्थित रहने का एक माध्यम बन गया है लेकिन लोगों को इस समस्या से निजात नहीं मिल रहा है विकास सिंह ने कहा की विभाग द्वारा मामले का संज्ञान अगर जल्द नहीं लिया गया लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं कराया गया तो लोग उग्र आंदोलन करेंगे.

अगर नदी का गंदा पानी पीकर कोई व्यक्ति की तबीयत खराब होकर कोई बड़ी घटना घट जाती है तो उसके सीधे आरोपी जिले के उपायुक्त होंगे विकास सिंह ने जिले के उपायुक्त से मामले को संज्ञान लेने की बात करते हुए कहा कि पीने के लिए अगर नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोग नदी के पानी का उपयोग करते हैं तो यह सीधे-सीधे राज्य और केंद्र सरकार के लिए एक काला दाग है ।

मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह,रिंकी देवी, समिति प्रजापति ,,प्रमोदी गोराई,कल्पना देवी,शकुन्तला देवी,रंजू देवी,रीना देवी,सपना देवी,हितों देवी,ऊषा देवी,संगीता देवी,पूनम देवी,कुसुम देवी,सुमन देवी,रेनू देवी ,बेचनी देवी,मंजू देवी,अंजू देवी,सुचित्रा देवी ,पूजा देवी,रूबी देवी,रेशमा देवी,मानती देवी मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू: प्रेमी की शादी दूसरी जगह हुई तय… प्रेमिका पहुंची थाना, फिर मंदिर में लिए सात फेरे

झारखंड में आज से बदलेगा मौसम: 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

असम विधानसभा चुनाव: झारखंड के 13 नेताओं को AICC ने चुनावी मोर्चे पर भेजा, देखें लिस्ट

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा जिनके पास पीएनजी है उनको एलपीजी नहीं मिलेगा, जल्द सरेंडर करें

जमशेदपुर:संडे 15 मार्च को कई क्षेत्रों में सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक बिजली रहेगी गुल, देखें कहां-कहां

खूंटी पुलिस को बहुत बड़ी सफलता, लेवी वसूली की फिराक में लगे आधा दर्जन पीएलएफआई उग्रवादियों को हथियार गोली के साथ दबोचा