लातेहार

मनिका: 14 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर मौत को लगाया गले

ख़बर को शेयर करें

अभय मांझी

मनिका (लातेहार): जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंजो पंचायत के रतहा खाड़ में सूरत भुईयां की 14 वर्षीय लड़की ने फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह घटना मंगलवार को दोपहर 12 बजे की है। परिजनों ने किशोरी का शव झूलते देखा तो फंदे से नीचे उतारा तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने मनिका थाना प्रभारी को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही मनिका थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया। आत्महत्या के कारण का पता नही लग पायी है। प्रशासन इसकी जाँच कर रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।