लातेहार

मनिका: कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

ख़बर को शेयर करें

लातेहार: मनिका में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मिथलेश पासवान के अध्यक्षता में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राहुल गांधी की तस्वीर के सामने केक काटकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ के द्वारा एक दूसरे को खिलाकर किया गया। वहीं कांग्रेस युवा विधानसभा अध्यक्ष मिथलेश पासवान ने कहा की राहुल गांधी गरीबों और युवाओं के धड़कन हैं, देश के लोकप्रिय नेता है। इस दौरान काफ़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।