लातेहार

मनिका: जिप सदस्य ने चबूतरा निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

ख़बर को शेयर करें

लातेहार: मनिका प्रखण्ड क्षेत्र के नामुदाग पंचायत अन्तर्गत मानिकडीह स्थिति माणिकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में जिला परिषद् योजना मद से चबूतरा निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को पश्चिम जिला परिषद् सदस्य बलवंत सिंह ने किया। इस अवसर पर जिप सदस्य बलवंत सिंह ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों की बहुत दिनों से मांग थी कि मंदिर परिसर में चबूतरा का निर्माण कराया जाए। दरअसल श्रावणी मेले के समय श्रद्धालुओ की काफ़ी भीड़ रहती है। बाहर से आए श्रद्धालुओ को बैठने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। जिसमें श्रद्धालु बैठकर आराम कर सकते है।

इस मौके पर सेठा यादव, कृपाल सिंह,सागर यादव, उमेश यादव, बालकेश यादव, संतोष यादव,मली यादव, बिरजू सिंह, मानकी यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।