---Advertisement---

मनिका: अवैध रूप से किया जा रहा है बालू का भंडारण

On: July 3, 2024 2:51 PM
---Advertisement---

मनिका (लातेहार): मनिका थाना क्षेत्र के कोपे एवं जगतु गांव में बालू माफियाओं के द्वारा सैकड़ों ट्रैक्टर बालू का भंडारण करके रखा गया है। प्रखंड मुख्यालय से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर औरंगा नदी गुजरी है। जहां से बालू व्यवसाय करने वाले बालू माफियाओं ने बालू का भंडारण अवैध तरीके से करके रखा है।

एनजीटी लागू होने के बावजूद भी बालू माफिया धड़ल्ले से बालू का उठाव कर रहे है। कोपे पंचायत के जगतु गांव में स्थित जगतु खेल मैदान में लगभग 50 गाड़ी बालू का भंडारण किया गया है। वहीं कोपे नदी के किनारे लगभग 40 गाड़ी बालू का भंडारण किया गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें