लातेहार

मनिका: घर में लगी आग, अग्निशमन टीम ने पाया काबू 

ख़बर को शेयर करें

अभय मांझी

मनिका: लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत माईल गांव के बोड़म चौक में झामुमो नेता प्रदीप सिंह के घर में खाना बनाने के दौरान अचानक सिलेंडर में आग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा घर जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मनिका थाना प्रभारी को दी गई।

आगलगी की सूचना मिलते ही ASI धर्मेन्द्रनाथ रॉय दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इधर मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार ने तत्परता से अग्निशमन को सूचना दिया गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन लातेहार घटनास्थल पर पहुंचे। अग्निशमन कर्मी बिनोद कुमार सिंह, मुकुल भूषण कुजूर , सत्येन्द्र प्रसाद ने आग को पूर्ण रूप से बुझाया।


आग में प्रदीप सिंह का पुत्र चंदन सिंह उम्र लगभग 18 वर्ष बुरी तरह से झुलस गया। जिसे नव जीवन अस्पताल तुम्बागड़ा में भर्ती कराया गया। इस आगलगी में एक बाईक सहित लगभग चार लाख रुपए का नुकसान हुआ।

मीना मसोमात का घर, पुआल, राहर सहित अन्य सामान भी जलकर खाक हो गई । मीना मसोमात ने बताई कि हमारा लगभग पचास हजार रुपए का नुकसान हुआ है।

इधर मनिका झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष साकिंदर बाड़ा उराँव ने प्रशासन से माँग करते हुए कहा कि इस आगलगी में जो नुकसान हुआ है , प्रदीप सिंह और मीना मसोमात को  ्सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता दिया जाए।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।