“मंईयां सम्मान से मंईयां स्वावलंबन” – झारखंड सरकार की योजना से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

On: March 29, 2025 12:28 PM

---Advertisement---
संवाददाता – अमित दत्ता
रांची: झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली सम्मान राशि का उपयोग आर्थिक सशक्तिकरण के लिए किया जाएगा। इस उद्देश्य से 30 मार्च 2025 (रविवार) को जिले के सभी गांवों में विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जहां सखी मंडल समूह, ग्राम संगठन और सीएलएफ मिलकर ठोस कार्ययोजना तैयार करेंगे।
महिलाओं के लिए नई पहल:
सम्मान से स्वावलंबनरांची जिला प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने के लिए एक कार्ययोजना बनाई है कि महिलाएं सरकार द्वारा दी गई 30,000 रुपये की सम्मान राशि का सही उपयोग करें और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे महिलाओं के लिए मुर्गी पालन, अंडा उत्पादन और डेयरी उत्पादन जैसी स्वरोजगार योजनाओं को बढ़ावा दें। इससे महिलाओं की आमदनी बढ़ेगी, परिवारों का पोषण स्तर सुधरेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
बैठक में होगी कार्ययोजना पर चर्चा
रविवार को अपराह्न 1:00 बजे से गांवों में होने वाली बैठकों में सखी मंडल समूह, ग्राम संगठन और सीएलएफ के सदस्य भाग लेंगे। इन बैठकों में महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा और योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा होगी।
साइबर अपराध से सतर्क रहने की अपील
योजना के लाभुकों को साइबर अपराध से बचाने के लिए उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने बैंक डिटेल और दस्तावेज किसी के साथ साझा न करें और किसी भी धोखाधड़ी से सतर्क रहें। आंगनबाड़ी सेविकाओं को लाभुकों के सही सत्यापन का निर्देश दिया गया है ताकि कोई पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे।जनता से सहयोग की अपीलरांची जिला प्रशासन ने जनता से सहयोग की अपील की है और किसी भी समस्या या जानकारी के लिए अबुआ साथी हेल्पलाइन नंबर(9430328080) जारी किया है।