झारखंड

मंजूनाथ भजंत्री बने रांची के उपायुक्त, विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले हुआ था तबादला

ख़बर को शेयर करें

रांची: मंजुनाथ भजंत्री को रांची का उपायुक्त बनाया गया है। 15 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के ठीक पहले उनका तबादला हुआ था। 2011 बैच के आईएएस अफसर मंजूनाथ भजंत्री को बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। उनकी जगह राॅंची के डीसी बने वरुण रंजन को झारखंड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वरुण रंजन को खान आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।