---Advertisement---

मझिआंव: श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर कमेटी गठित, मनोज कुमार दुबे बने अध्यक्ष

On: December 28, 2025 10:53 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता संवाददाता

मझिआंव (गढ़वा): प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर स्थित महादेव मंदिर परिसर में रविवार को श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री श्री 1008 उदय नारायणाचार्य स्वामी ने की। बैठक में जानकारी दी गई कि श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन आगामी 22 मार्च से 27 मार्च तक विधिवत रूप से किया जाएगा।

महायज्ञ को सफल, शांतिपूर्ण एवं भव्य ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से यज्ञ समिति का गठन किया गया। समिति में मनोज कुमार दुबे को यज्ञ समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए अनूप कुमार दुबे उर्फ मीनू दुबे एवं देवन रजवार का चयन किया गया।

सचिव की जिम्मेदारी हृदय कुमार दुबे को सौंपी गई, जबकि सह सचिव के रूप में धर्मेंद्र कुमार दुबे एवं वीरेंद्र कुमार दुबे को मनोनीत किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर अभिमन्यु कुमार दुबे उर्फ विपुल दुबे को चुना गया।

संरक्षक के रूप में आशीष कुमार दुबे उर्फ चिंटू दुबे को जिम्मेदारी दी गई। मंच संचालन का दायित्व ललित कुमार पांडेय एवं चंदन कुमार सिंह को सौंपा गया। मीडिया प्रभारी के रूप में तेजवंत कुमार दुबे उर्फ छोटू दुबे एवं विश्वजीत कुमार दुबे उर्फ पकडुं दुबे को मनोनीत किया गया।

महायज्ञ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए सुरक्षा समिति का भी गठन किया गया, जिसमें जितेंद्र प्रसाद यादव, गोलू दुबे, गोविंदा राजवंशी, रंजीत दुबे, नितीश दुबे, मनीष ठाकुर, चंदन ठाकुर, राहुल ठाकुर, सत्येंद्र ठाकुर, धर्मराज दुबे, कमलेश रजवार एवं उमेश ठाकुर को सदस्य बनाया गया।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने महायज्ञ को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग एवं सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया। साथ ही महायज्ञ को धार्मिक आस्था, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प लिया गया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now