---Advertisement---

पाकिस्तान में सैन्य बेस पर फिदायीन हमला, कई लोगों की मौत

On: March 13, 2025 5:02 PM
---Advertisement---

इस्लामाबाद: खैबर पख्तूनख्वा सूबे में पाकिस्तानी सेना के एक बेस पर आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में कई लोगों के मारे जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि एक आत्मघाती हमलावर ने पाकिस्तानी सेना के बेस के अंदर घुसकर खुद को उड़ा लिया। यह हमला पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले में जंडोला मिलिट्री कैंप पर हुआ है।

माना जा रहा है कि इस हमले के पीछे अफगान-पाकिस्तान सीमा पर सक्रिय आतंकवादी समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) का हाथ है। पाकिस्तानी मिलिट्री कैंप में हुए फिदायीन हमले के बाद आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान आतंकवादी मिलिट्री कैंप के भीतर घुस गए। इस दौरान कम से कम 8-9 आतंकवादियों की मौत हो गई। यह हमला जाफर एक्सप्रेस ट्रेन हाईजैक ऑपरेशन के खत्म होने के एक दिन बाद हुआ।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन 3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह सेवानिवृत्त, यूनियन व प्रबंधन की ओर से भावभीनी विदाई

जेएसएसपी में अंग्रेजी कोरल रेसिटेशन, 250 छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग पर दी प्रस्तुति

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले,रेलवे कनेक्टिविटी एवं विकास के लिए कई मांगे रखी

जमशेदपुर:गायत्री ज्ञान मन्दिर में रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न होने पर समीक्षा बैठक संपन्न

बोकारो:ट्रेजरी घोटाले में एक और खुलासा, एसपी ऑफिस के एकाउंट विभाग में तैनात ASI अशोक भंडारी के खाते में भेजे 50 लाख, गिरफ्तार

जमशेदपुर:लोको कॉलोनी में हुआ मां पहाड़ी का आगमन,आशीर्वाद लेने के लिए लगा लोगों का तांता