गढ़वा: गढ़वा प्रखंड के टेढ़ी हरैया गांव के कई लोगों ने एआईएमआईएम की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर एआईएमआईएम के पलामू प्रमंडल प्रभारी गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के भावी विधायक प्रत्याशी डॉक्टर एम एन खान ने एआईएमआएम की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों को पार्टी की पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

इस अवसर पर डॉक्टर एम एन खान ने कहा कि वर्तमान विधायक सह झारखंड प्रदेश के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर अल्पसंख्यकों को सिर्फ छलने का काम किया है।अल्पसंख्यकों के विकास के लिए उन्होंने कभी नहीं सोचा। जिसका नतीजा है कि अल्पसंख्यक लोग विभिन्न समस्याओं से घिरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष हजरत मलंग शाहदता के उर्स के मौके पर हजरत मलंग शहदता के मजार के सुंदरीकरण को लेकर उर्स कमेटी के द्वारा ज्ञापन सोपा गया था। लेकिन वर्तमान विधायक सह मंत्री के द्वारा हजरत मलंग शाहदता के मजार के सुंदरीकरण को लेकर कोई पहल नहीं की गई। मजार की स्थिति जस की तस बनी हुई है। ऐसे में यहां के अल्पसंख्यक समुदाय के लोग वर्तमान विधायक की सोच से पूरी तरह वाकिफ हो चुके हैं। अब अल्पसंख्यक समुदाय के लोग उनके झांसे में आने वाले नहीं हैं।अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का एआइएमआइएम को पूरा समर्थन मिल रहा है। जिसका नतीजा है कि टेढ़ी हरैया के करीब 400 लोग एआइएमआइएम की सदस्यता ग्रहण किए हैं। डॉ एम एन खान ने कहा की वर्तमान विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर अल्पसंख्यक समुदाय को वोट बैंक के रूप में उपयोग करते हैं। उन्हें अल्पसंख्यक समुदाय के विकास से कोई लेना देना नहीं रहता है। एआइएमआइएम की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों ने कहा कि वे लोग ए आई एम आई एम की नीति और सिद्धांतों से प्रभावित होकर इस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए हैं। उन्होंने कहा कि वे तन मन धन से इस पार्टी को सहयोग करेंगे। लोगों ने कहा कि एआईएमआईएम के अलावा कोई भी पार्टी अल्पसंख्यक समुदाय का विकास नहीं कर सकता है। अन्य पार्टियां सिर्फ वोट बैंक के रूप में ही उपयोग कर सकता है।














