---Advertisement---

फाइलेरिया की दवा खाने से कई स्कूली बच्चे बीमार, मचा हड़कंप

On: February 10, 2024 12:07 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

बिहार:- भागलपुर जिले के मध्य विद्यालय उर्दू बाजार स्कूल में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत फाइलेरिया और कृमि की रोकथाम के लिए बच्चों को फाइलेरिया की दवा खिलाई गई। लेकिन दवा खाने के बाद एक दर्जन से ज्यादा बच्चे बेहोश हो गए। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आनन फानन में बेहोश हुए सभी बच्चों को इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन पूरे मामले को लेकर लापरवाह बना रहा। जब पुलिस पहुंची तब जाकर बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें