झारखंड

कोडरमा: चाउमिन खिलाने की बात कह 3 बच्चियों को मंजूर आलम ने किया अगवा, हजारीबाग में ग्रामीणों ने ऐसे पकड़ा

कोडरमा: जिले के जयनगर के तिलोकरी से मंगलवार को मंजूर आलम नामक शख्स ने तीन बच्चियों को अगवा कर लिया। उसने चाउमिन खिलाने की बात कह बच्चियों को बाइक पर बैठाया और रफूचक्कर हो गया। अगवा कर वह तीनों बच्चियों को लेकर चलकुशा पहुंचा। आरोपी की चंगुल से एक बच्ची किसी तरह भागने में कामयाब हो गई। उसने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने बाकी दो बच्चियों को मुक्त कराया। मंजूर आलम हजारीबाग के बरही के गुडियो स्थित गरजामू का रहने वाला है।

जानकारी के मुताबिक, मंजूर आलम ने तीनों बच्चियों को अगवा करने के बाद हजारीबाग के चलकुशा स्थित बडानो जंगल में रखा था। इनमें से नौ वर्षीय सुहानी किसी तरह उसके चंगुल से भाग निकली। उसने घटना की जानकारी खलिहान में काम कर रहे ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीण गोलबंद हुए और सुहानी के बताए स्थान पर जाकर आरोपी मंजूर आलम को पकड़ा और जमकर लात-घूंसो से पिटाई की। साथ ही बाकी दोनों बच्चियों को बरामद कर लिया। पिटाई के बाद आरोपी को चलकुशा पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी चितरंजन कुमार ने कहा कि आरोपी मंजूर आलम के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।