---Advertisement---

शहीद दिवस: ग्रामीण विकास विभाग सभागार में रखा गया 2 मिनट का मौन

On: January 30, 2024 10:03 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- शहीद दिवस के अवसर पर मंगलवार को ग्रामीण विकास विभाग सभागार में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने 2 मिनट का मौन रखा।
मौके पर ग्रामीण विकास विभाग सचिव श्री चंद्रशेखर ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर हर वर्ष शहीद दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं सभी स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति हमारी कृतज्ञता तभी सार्थक होगी, जब हम सभी उनके बताये मार्ग पर चलते हुए समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।
श्री चंद्रशेखर ने कहा कि स्वंतत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले तथा अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी वीर स्वतंत्रता सेनानियों को हम सब नमन करते हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर शोक की लहर,सीएम हेमंत,गवर्नर संतोष कुमार गंगवार समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

खेलो इंडिया प्रतियोगिता में एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर थाना प्रभारी ने किया सम्मानित

झारखंड:ट्रिपल मर्डर कांड के बाद एक और सनसनी खेज कांड,बेटे ने पिता को काटा,शव…!

विभिन्न क्षेत्रों में बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग,जिप पूर्णिमा मलिक ने विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन

‘कॉफी विद एसडीएम’ में नर्सिंग कर्मियों से संवाद, समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसा

चाईबासा:नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार विद्यार्थी ने संगठन विस्तार एवं राष्ट्र निर्माण पर दिया जोर