July 26, 2026

हरिओम टावर से कूदकर मारवाड़ी कॉलेज के छात्र ने की आत्‍महत्‍या, सुसाइड नोट में बड़ी बहन से मां-बाप का ध्‍यान रखने को कहा.!

file_2024-07-07T02-43-23-1024x640.jpeg

Jharkhand Varta

रांची। लालपुर थाना क्षेत्र स्थित हरिओम टावर से शनिवार की रात एक युवक ने कुदकर खुदकुशी कर ली। युवक की पहचान अंकित कुमार के रूप में हुई। जो लातेहार जिले का रहने वाला है। वह रांची के मारवाड़ी कॉलेज में बीकॉम की पढ़ाई कर रहा। घटना के बाद अंकित को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लालपुर थानेदार ने बताया कि अंकित ने सुसाइड नोट छोड़ा है। अंकित ने सुसाइड नोट में लिखा है कि इसमें किसी की गलती नहीं है। अपने स्वजनों को लिखा है कि वह काफी दर्द में है।

इस दर्द को वह झेल नहीं पा रहा है। इस वजह से वह जान दे रहा है। पूरे परिवार को ठीक से रहने की बात लिखी है। अंकित ने अपनी बड़ी बहन को लिखा है कि वह पिता और माता का ख्याल रखे।

सुसाइड नोट में छोड़े घरवालों के तीन नंबर
सुसाइड नोट में अंकित ने अपने घरवालों के मोबाइल नंबर लिखे थे। सुसाइड नोट में अंकित ने लिखा है कि उसकी मौत के बाद घरवालों को सूचना दे दी जाए। अंकित ने अपने घरवालों के तीन मोबाइल नंबर दिया है। पुलिस का कहना है कि इसकी जांच की जा रही है कि हरिओम टावर में गार्ड था या नहीं। गार्ड नहीं था तो यह लापरवाही है।

इस संबंध में भी कार्रवाई होगी। इससे पहले भी हरिओम टावर से लोगों ने कूदकर अपनी जान दी है। हरिओम टावर में किस स्तर से लापरवाही हो रही है इसकी भी जांच की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि रविवार को अंकित के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजनों के हवाले किया जाएगा। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। इस संबंध में यूडी केस किया गया है।

ख़बर को शेयर करें।