झारखंड

नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने पेट्रोल पंप पर की लूटपाट, कर्मियों के मोबाइल और कैश लेकर फ़रार

जामताड़ा: नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने कालाझरिया थाना क्षेत्र स्थित अपर्णा साई कृष्णा फ्यूल्स पेट्रोल पंप में कर्मियों का मोबाइल और लगभग 60 हजार रुपए की लूट को अंजाम दिया, इसके बाद सभी अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए.

अपराधियों की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि अपराधी हेलमेट पहनकर अपना चेहरा छुपाए हुए हैं और हाथ में हथियार लिये पेट्रोल पंप में प्रवेश किया. इसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों को डराकर मोबाइल और नकद लेकर फरार हो जाते हैं.

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।