---Advertisement---

चेहरों पर लौटा मास्क: चीन में रहस्यमयी वायरस से मचा हाहाकार, अस्पताल और श्मशान घाट में लंबी कतारें

On: January 3, 2025 2:55 AM
---Advertisement---

New Virus HMPV: कोरोना महामारी के पांच साल हो गए। इस बीच चीन में एक बार फिर नया वायरस आतंक फैला रहा है। चीन में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) का प्रकोप फैलता जा रहा है। इसकी वजह से चीन में फिर से कोरोना जैसा नजारा दिख रहा है। चीन के अस्पतालों और श्मशान घाट में लंबी-लंबी लाइनें लगी है। हर चेहरे पर मास्क लौट आया है। HMPV का पैटर्न ठीक वैसा है जैसा कोरोना का था। यानी ये वायरस भी हवा के जरिए फैल सकता है। लोग इस वायरस की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि यह कोरोना वायरस जैसी ही संक्रामक और जानलेवा है। इससे अभी तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। यह भी दावा किया जा रहा है कि चीन ने आपातकाल जैसी स्थिति आ गई है, हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

ऑनलाइन शेयर किए गए वीडियो में अस्पतालों में भीड़ दिखाई दे रही है। कुछ यूजर्स का कहना है कि चीन में HMPV, इन्फ्लूएंजा ए, माइकोप्लाज्मा न्यूमोनिया और कोविड-19 समेत कई वायरस एक साथ फैल रहे हैं। चीन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। हालांकि, अब भी इस वायरस को लेकर चीन ने चुप्पी साध रखी है। चीन के हाथ पांव फुल चुके हैं। उसके स्वास्थ्य महकमे को कुछ समझ नहीं आ रहा कि क्या हो रहा है, स्वास्थ्य अधिकारी स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं। अधिकारियों ने लोगों से मास्क पहनने और बार-बार हाथ धोने को कहा है।

ह्यूमन मेटापन्यूमोवायरस (HMPV) एक आरएनए (RNA) वायरस है। यह न्युमोवायरिडे परिवार के मेटापन्यूमोवायरस क्लास से जुड़ा है। इसे सबसे पहले 2001 में डच शोधकर्ताओं ने खोजा था। यह वायरस तब सामने आया था रिसर्चर जब श्वसन संक्रमण यानी सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित बच्चों के नमूनों का अध्ययन कर रहे थे। अध्ययनों से पता चला है कि यह वायरस कम से कम छह दशकों से मौजूद है। यह एक सामान्य श्वसन रोगजनक़ के रूप में पूरी दुनिया में फैल गया है। यह मुख्य रूप से खांसने और छींकने से निकलने वाली बूंदों से फैलता है। संक्रमित लोगों के साथ निकट संपर्क और दूषित वातावरण के संपर्क में आने से भी संचरण हो सकता है। इस वायरस का सॉफ्ट टारगेट बच्चे और बुजुर्ग हैं. कोरोना के भी सॉफ्ट टारगेट यही थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद