झारखंड

भवनाथपुर: झामुमो प्रत्याशी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सामूहिक इस्तीफा

झारखंड वार्ता न्यूज

भवनाथपुर: भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं रांची स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पहुंच अपना सामूहिक इस्तीफा दिया है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भवनाथपुर विधानसभा कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है, लेकिन पार्टी ने उस सीट का सौदा कर लिया और वह सीट झामुमो के पाले में चली गई। बीते दिनों पार्टी को पुनर्विचार करने का आग्रह किया गया था, लेकिन पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने इसे अनसुना कर दिया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि झामुमो ने उस व्यक्ति को अपना प्रत्याशी बनाया है जिसने कांग्रेस से सिम्बल को फाड़ने का काम किया था और वर्ष 2014 में उन्होंने पार्टी का अपमान किया था। इसे लेकर इस बार जब सीट झामुमो के पाले में गई और अनंत प्रताप देव को प्रत्याशी बनाया गया तो कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस विरोध के बाद भी प्रदेश नेतृत्व इस पर मौन रहा। इस कारण इन्होंने इस्तीफा देने का फैसला लिया है।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।