---Advertisement---

मानगो: टैंक रोड में भीषण आग, दो होटल समेत करीब 8 लाख का माल जलकर खाक

On: May 10, 2024 4:41 AM
---Advertisement---

भाजपाई विकास ने पीड़ितों के जीवन यापन हेतु आपदा विभाग से मुआवजा की मांग की

जमशेदपुर: मानगो टैंक रोड़ स्थित बीती रात दो होटल जलकर राख हो गए । सूचना मिलते ही मौके में भाजपा नेता विकास सिंह मौके में पहुंचकर मामले की जानकारी लिया मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को होटल के मालिक शिबू पाल एवं झंटु मोदक ने बताया की प्रातः 3:30 बजे स्थानीय लोगों ने सूचना दिया कि उनके होटल में आग लग गई भागे भागे जब वें लोग होटल में जाकर देखा तो पुरे होटल को आग अपने चपेट में ले लिया था आनन फानन में लोगों ने दमकल गाड़ी को फोन किया दमकल गाड़ी मौके में डेढ़ घंटे लेट से पहुंची जिससे पुरा होटल जलकर राख हो चुका था एक तिनका भी नहीं बच पाया सारा सामान जलकर राख हो गया आपकी धमक इतनी तेज थी कि होटल में रखें एल्युमिनियम के बर्तन पिघल कर पानी का रूप धारण कर लिया था ।

शिबू पाल एवं झंटु मोदक ने नम आंखों से भाजपा नेता विकास सिंह को बताया की आग ने उनका रोजगार छीन लिया है अब उनके सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। पंद्रह वर्षों से खाना नाश्ता का होटल चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले होटल संचालक आग लग जाने के कारण आज सड़क पर आ गए हैं । होटल के संचालकों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बताया कि देर रात पूरी तरह चुल्ले की भट्टी को बंद कर वे अपने घर गए थे आग कैसे लगा कुछ समझ में नहीं आ रहा है।

मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने स्थानीय थाना को मामले की जानकारी देकर मामले का सत्यापन कर आग लगने के कारण को पता करने की बात कही । विकास सिंह ने कहा कि स्थानीय विधायक बन्ना गुप्ता स्वास्थ्य मंत्री के साथ-साथ आपदा मंत्री भी है आपदा विभाग से उचित मुआवजा अग्नि पीड़ितों को मिलना चाहिए जिससे दोबारा अपने कारोबार को चालू अपने जीवन आसानी से जी सके ।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें