सिल्ली:- सिल्ली प्रखंड अंतर्गत टीवी रामपुर में 23 अक्टूबर को माता का जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक कलाकारों के द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा यह जगराता तुलसी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा किया जा रहा है जिसमें गायिका स्वाति मेहता, बिरोजा रानी, गायक सनीमेश लाहिरी एवं एंकर अजय करमाली आदि कलाकार उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी ग्रुप के सचिव अनूप कुमार उर्फ नेपाल साहू ने दिया।
माता का जागरण का आयोजन 23 अक्टूबर को









