

रांची: राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले के कुल 3,85,751 लाभुकों को जून माह की सम्मान राशि (2500 प्रति लाभुक) का सीधे उनके बैंक खातों में आधार-बेस्ड भुगतान कर दिया गया है। इस संबंध में 96,43,77,500 रुपये (छियानबे करोड़ तैंतालीस लाख सतहत्तर हजार पांच सौ रुपये) की राशि अंतरण की गई है। साथ ही योजना अंतर्गत जिला के लाभुकों को मई महीने के दूसरे चरण की सम्मान राशि का भी भुगतान किया गया है। द्वितीय चरण में 74 हजार 534 लाभुकों के खाते में 18 करोड़ 63 लाख 35 हजार का भुगतान किया गया है।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
September 23, 2026




