---Advertisement---

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने फाइलेरिया किट का वितरण किया

On: May 7, 2024 1:30 AM
---Advertisement---

दिनेश बनर्जी

सिल्ली : सिल्ली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार के द्वारा सोमवार को अस्पताल के समीप 11 फाइलेरिया मरीजों के बीच फाइलेरिया किट ( एमएमडीपी किट) का वितरण किया गया एवं फाइलेरिया से बचाव को लेकर महत्वपूर्ण सलाह दी। इस दौरान डॉ मुकेश कुमार ने प्रशासनिक समन्वय स्थापित करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समीप रांची पुरुलिया पथ पर सड़क सुरक्षा के अन्तर्गत दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहने , सुरक्षित गति से वाहन चलाने तथा मद्य सेवन ना करने की सलाह दी। इस दौरान लोगों को उच्च रक्त चाप जांच के संबंध में दिशा निर्देश दिए। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने अस्पताल के समीप मतदान करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया । इस मौके पर समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद साय, सीएचसी के डॉ विवेक कुमार, संजीव कुमार महतो, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी किरण कुमारी , अंशु तिग्गा , सुरेन्द्र कुमार महतो, कमल कुमार दे, दीपक कुमार, ब्रज किशोर महतो समेत स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now